-
Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhana Gupta: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने दो बार शादी रचाई। पहली पत्नी जो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मां हैं उनका नाम मालती देवी था। मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) से शादी रचाई।
-
मुलायम सिंह यादव से शादी से पहले साधना ने अपने पति से तलाक लिया था। पहले पति से साधना को एक बेटे हैं जिनका नाम प्रतीक यादव है।
-
साल 2017 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव के परिवार में जो तकरार हुई उसे पूरे देश ने देखा।
-
अखिलेश यादव के खेमे द्वारा कुनबे में उपजे कलह के पीछे साधना गुप्ता को दोषी बताया गया।
-
साधना पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने बेटे प्रतीक यादव के लिए अखिलेश और मुलायम के बीच रार पैदा की।
-
साधना गुप्ता पर मुलायम सिंह यादव का घर तोड़ने के आरोप लगाए गए। इन आरोपों के बाद साधना मीडिया में आईं और उन्होंने अपना दर्द बयां किया।
-
साधना गुप्ता ने कहा कि अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं। दोनों के लिए दिल में बराबर जगह है।
-
साधना गुप्ता ने कहा था कि आज तक कभी अखिलेश को मैंने सौतेला बेटा नहीं समझा। मेरे लिए वह हमेशा मेरा बड़ा बेटा रहा है।
-
साधना गुप्ता ने कहा कि आज तक ना मैंने कभी अखिलेश को कुछ कहा है और ना ही उन्होंने मुझसे कभी ऊंची आवाज में बात की। हम दोनों में तो कभी कोई मनमुटाव रहा ही नहीं।
-
साधना गुप्ता ने कहा कि अगर मुझे परिवार तोड़ना रहता तो पहले ही तोड़ देती। इतने सालों बाद ये सब क्यों करूंगी।
-
बता दें कि ना तो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता राजनीति में हैं और ना ही उनके बेटे प्रतीक यादव।
-
प्रतीक यादव लखनऊ में ही जिम चलाते हैं औऱ रियल स्टेट का बिजनेस करते हैं।
-
वहीं साधना गुप्ता घर पर ही रहती हैं औऱ मुलायम सिंह यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों का ध्यान रखती हैं।
-
अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव।
-
राम गोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं। उनको लेकर साधना ने कहा था कि पता नहीं उन्होंने परिवार में दरार बढ़ाने का काम क्यों किया।
-
बकौल साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव ने हर मौके पर राम गोपाल को इज्जत दी और हमेशा उनकी सलाह को तवज्जो भी दी। फिर भी उन्होंने मुलायम सिंह यादव का साथ नहीं दिया। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-sadhana-gupta-on-her-stepson-akhilesh-yadav-dimple-yadav-ramgopal-yadav-and-prateek-yadav/1681056/">‘अखिलेश यादव को कभी सौतेला नहीं समझा..’, जब मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना ने खोले कई राज</a> )
-
साधना गुप्ता ने भावुक होते हुए ये भी कहा कि मैंने तो उनके आंसू भी पोछे हैं। साधना ने बताया कि जब उनकी पत्नी का देहांत हुआ तो वह बहुत दुखी थे और मैंने उनके पास जाकर उन्हें सांत्वना देते हुए उनके आंसू भी पोछे थे। लेकिन मेरे ऊपर आरोप लगाने में कोई भी पीछे नहीं रहा।
-
शिवपाल यादव को लेकर उन्होंने कहा था कि शिवपाल के लिए मुलायम सिंह यादव और उनके दिल में बहुत इज्जत है। उनको उनका हक मिलना चाहिए था।
-
साधना ने बताया था कि शिवपाल ने वो दिन भी देखे हैं जब गरीबी के कारण शिवपाल जिस दरी पर सोते थे उसे ही ओढ़ कर ठंड से खुद को बचाते थे। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-mulayam-singh-yadav-second-wife-and-akhilesh-yadav-stepmother-sadhana-gupta-revealed-her-wish-for-son-prateek-yadav/1684377/">‘चाहती हूं मेरा बेटा प्रतीक भी बने राजनेता..’, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना ने खोले थे कई राज</a> )
-
बता दें कि साधना गुप्ता परिवार में शिवपाल सिंह यादव की पत्नी के बेहद करीब हैं। कई पारिवारिक कार्यक्रमों में दोनों साथ नजर आ चुकी हैं।
-
Photos: Social Media And PTI
